विधानसभा चुनाव के लिए 24 जनवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की है। इसके लिए जगह-जगह बैरीकेटिंग लगाई गई है। कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर बल्लियां लगाने का काम रविवार को तेज गति से चलता रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। प्रत्याशी के अलावा उसके प्रस्तावक समेत सिर्फ चार व्यक्ति ही नामांकन कक्ष के भीतर पहुंच पाएंगे। प्रत्याशी के वाहन कलेक्ट्रेट के 100 मीटर दायरे से बाहर ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी दल का प्रत्याशी हो उसे नामांकन जुलूस निकलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडीएम बीएन यादव ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।
इंसेट-1
नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री-24 जनवरी से
पर्चा दाखिल करने की समयसीमा-31 जनवरी तक
दाखिल पर्चों की जांच-1 फरवरी
नाम वापसी-3 फरवरी
मतदान-19 फरवरी
मतगणना-11 मार्च
इंसेट-2
24 से शुरू होगा रूट डायवर्जन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट व कचहरी परिसर में रूट डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था 24 जनवरी से लागू हो जाएगी जो 31 जनवरी तक रहेगी।
1-हरदोई ओवरब्रिज से आने वाले बड़े वाहनों को बाईपास से काशीराम कालोनी तिराहा चांदमारी बट पर पार्किंग कराई जाएगी।
2-प्रत्याशी वाहन को प्रकाश गेस्ट हाउस से कचहरी रोड पर निराला पार्क तिराहे से जीआईसी ग्राउंड ले जाया जाएगा।
3-प्रत्याशी वाहनों के अतिरिक्त ई-रिक्शा, आटो, मैजिक टैंपो टैक्सी, कार को प्रकाश गेस्ट हाउस के आगे शराब ठेका तिराहे से मिश्रा कालोनी आयकर विभाग होकर जिलाधिकारी आवास से सपा पार्टी कार्यालय होते हुए पुलिस लाइन गेट तिराहा से जेल गेट होते हुए विधायक आवास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4-बांगरमऊ, सफीपुर से आने वाले वाहनों को दोस्तीनगर तिराहा से फायर सर्विस प्रशिक्षण केंद्र की ओर चांदमारी बट पर पार्किंग की जाएगी। प्रत्याशी वाहनों को दोस्तीनगर से प्रवेश देकर पुलिस कार्यालय बैरियर पर रोक पुलिस आफिस के इर्द-गिर्द वाहनों की पार्किंग होगी।
5-बांगरमऊ, सफीपुर से आने वाले यात्री वाहनों (बस, टैक्सी व मैजिक) को दोस्ती नगर तिराहे से फायर सर्विस प्रशिक्षण केंद्र होते हुए चांदमारी बट से शहर की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रों के यहां दाखिला होंगे पर्चे
बांगरमऊ के नामांकनपत्र न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भवन भूतल कक्ष 17
सफीपुर के न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भवन भूतल कक्ष 14
मोहान के न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भूतल कक्ष पांच में
उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कलेक्ट्रेट भूतल कक्ष संख्या तीन में
भगवंतनगर के न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कलेक्ट्रेट प्रथम तल कक्ष संख्या 45 में
पुरवा के न्यायालय उप संचालक चकबंदी कलेक्ट्रेट प्रथम तल कक्ष संख्या 46 में