पाटन सीएचसी में तैनात चिकित्सकों से जानकारी लेते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। सोमवार को एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निरीक्षण के दौरान आक्सीजन सिलेंडर में गैस नहीं मिली। इस पर उन्होंने प्रभारी को फटकार लगाई।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे न्यू पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संविदा पर तैनात चिकित्सक अनुपस्थित मिले। अस्पताल में फैली गंदगी देख एसडीेम ने नाराजगी जताई केंद्र में 30 बेड में केवल तीन बेड ही उपयोग में पाए गए। वहीं अस्पताल की आकस्मिक सेवाओं के लिए जीवन रक्षक आक्सीजन सिलेंडर को चेक किया गया तो उसमें गैस ही नहीं मिली। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी।
इस पर स्टाफ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब तो है लेकिन संचालित करने के लिए कोई कर्मी तैनात नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में कोई महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स नहीं है। इससे अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रसव के लिए भी अस्पताल में कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं मिली।