फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेवादार के हत्यारोपी साधु का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। आलमखेड़ा गांव में ब्रह्मदेव मंदिर के सेवादार की हत्या में आरोपी शिव मंदिर में रहने वाले साधु वेषधारी का पुलिस को अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के थाना विशुनपुर के गांव कुवैरा सुवालपट्टी मिश्रौली निवासी अजीत (35) गहरावां गांव में स्थित ब्रह्मदेव बाबा मंदिर के पुजारी मैकू साईं के पास सेवादार के रूप में रह रहा था।
सोमवार देर शाम अजीत की जमालनगर गांव से लौटते समय ब्रह्मदेव मंदिर से 200 मीटर पहले शिव मंदिर के पुजारी बबलू पासवान ने हत्या कर दी थी। मृतक के भाई राजन मिश्र की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से उसकी तलाश कर रही है। तीन टीमें उसके रिश्तेदारों और आसपास के जिलों में संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि हत्यारोपी अपने दाढ़ी और बाल कटवाकर, हुलिया बदल कर कहीं छिपा हो सकता है। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि निर्मम तरीके से की गई हत्या के पीछे क्या वजह रही इसका पता तो हत्यारोपी को पकड़ने के बाद ही चलेगा। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें