फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का नहीं लगा सुराग, एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती का 8वें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जता एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, उनमें एक युवक युवती के लापता होने के दूसरे दिन फंदे से लटककर जान दे चुका है। मृतक के पिता ने लापता युवती के पिता समेत अन्य पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के न मिलने से मामला पुलिस के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्फपंसारी गांव निवासी एक युवक की 20 वर्षीय बेटी 8 मार्च को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। 9 मार्च को युवती के रिश्तेदारी में आने वाले उसके नजदीकी सफीपुर के बरहली निवासी युवक ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। मृतक के परिजनों ने लापता युवती के पिता व उसके अन्य परिजनों पर बेटे से जबरन बेटी की शादी का दबाव बनाने और बेटे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर, लापता युवती का पता न चलने पर माखी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 8 दिन बाद भी युवती का सुराग न लगने पर सोमवार को उसके पिता ने एसपी से मिलकर मृत युवक व उसके परिजनों पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने बताया कि माखी पुलिस को युवती को तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें