फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑल इंडिया चेस प्रतियोगिता में निशा का चयन

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गुजरात प्रदेश में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय बालिका चेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिले की निशा भूषण का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में होगा।
विज्ञापन

जिला चेस एसोसिएशन के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ला ने बताया कि ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से गुजरात में अंडर-19 चेस प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें शुक्लागंज की रहने वाली निशा भूषण का चयन किया गया है। वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह संपन्न हुई राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में निशा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह में चार मैच जीते थे। इसी आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन पर जिला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, रूपा शुक्ला, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी रतनदीप पॉल, प्रीती गुप्ता, कपिल पांडेय व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें