फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुर्घटना में घायल कारीगरी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चार महीने पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हुए बर्तन कारीगर की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव मेथीटीकुर निवासी कल्लू (45) को छह जनवरी को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। कल्लू का बायां हाथ कोहनी से कटने के साथ हाथ, पैर और सिर में चोट आई थी। पसलियां भी टूट गई थीं। परिजन कानपुर हैलट में इलाज करा रहे थे। शनिवार रात करीब 12:30 बजे कल्लू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के बेटे अंकित ने बताया कि पिता गुजरात में बर्तन पॉलिश का काम करते थे। एक जनवरी को वह घर आए थे। उसके बाद वह घायल हो गए थे। घटना में शामिल लोडर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कल्लू दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां रामदेवी, पत्नी गीता, पिता दुर्गाप्रसाद और तीन बच्चों में दो बेटे एक बेटी बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें