फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में उन्नाव को मिलेगा आरओबी का तोहफा

Wed, 16 Nov 2016 12:17 AM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन की कचहरी रेलवे क्रासिंग पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण करते डीआरएम एके लाहोटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सब कुछ समय से हुआ तो उन्नाव वासियों की कचहरी क्रासिंग पर बन रहे आरओबी पर नए साल से  फर्राटा भरने की चाहत पूरी हो जाएगी। इसके लिए डीआरएम लखनऊ मंडल ने उन्नाव स्टेशन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को गाइड लाइन के तहत काम करने का अल्टीमेटम भी दिया। उन्होंने गंगापुल पर तय तिथि सात दिसंबर तक टर्फ बदलने का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 सोमवार को लखनऊ डिवीजन मंडल के रेल प्रबंधक एके लाहोटी गंगा पुल का निरीक्षण कर लखनऊ जाते समय उन्नाव जंक्शन पर रुके। उन्होंने स्टेशन के साथ ही कचहरी क्रासिंग पर बन रहे आरओबी का भी निरीक्षण किया। उनके उन्नाव स्टेशन पहुंचने पर विभागीय अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक विश्राम समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्री सुविधाओं के साथ ही स्टेशन की सुरक्षा के बिंदुओं पर भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम ने कचहरी रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आरओबी को हर हाल में दिसंबर माह में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं डीआरएम ने गंगापुल पर चल रहे टर्फ बदलने के काम को भी समय सीमा में पूरा करने के  लिए कहा। उन्हाेंने सात दिसंबर से इस रूट पर ट्रेनों का यातायात शुरू करने के भी निर्देश दिए। कहा कि टर्फ बदलने के दौरान ही इस रूट पर ओएचई लाइन के मेंटीनेंस का काम भी कर लिया जाए। इस मौके पर उन्नाव जंक्शन के रेल स्टाफ के अलावा आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें