फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल

Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सात फरवरी को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 5373 परीक्षार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जीआईसी में हुई बैठक में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुभाष इंटर कॉलेज बांगरमऊ में विकासखंड गंजमुरादाबाद व बांगरमऊ के बच्चे परीक्षा देंगे। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर में फतेहपुर चौरासी व सफीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज इनायतपुर बर्रा में औरास व मियागंज, एचएमकेडी इंटर कॉलेज मोहान में हसनगंज व नवाबगंज, राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव में सिकंदरपुर सरोसी, बिछिया व सिकंदरपुर करन के छात्र-छात्राएं, केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां में असोहा, हिलौली व पुरवा के बच्चे तथा पार्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज बीघापुर में बीघापुर व सुमेरपुर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी व बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बीईओ को निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें ताकि बच्चों के बैठने व पानी पीने आदि के लिए परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा प्रभारी नवोदय विद्यालय के टीचर एनपी चंचल ने बताया कि परीक्षा सुबह 11.30 बजे प्रारंभ होगी और 1.30 बजे समाप्त होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें