फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौतपा ने तपाया, आसमान से बरसी आग, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नौतपा की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को सूरज के तेवर तल्ख रहे। बदन झुलसाती धूप होने से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते शहर की सड़कों और बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरूरी काम से निकले भी चेहरे पर कपड़ा, गमछा, चश्मा लगाए रहे। सुबह 11 बजे से सड़कों व मुख्य बाजारों में छाया सन्नाटा रहा।
शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले सदर बाजार बड़ा चौराहा पर दोपहर एक बजे सन्नाटा नजर आया। यही हाल शहर की सबसे भीड़-भाड़ वाले धवन रोड बाजार का रहा। शाम को छह बजे जब तपिश कुछ कम हुई तो बाजारों और सड़कों पर रौनक दिखी। मौसम विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि इस सप्ताह तपिश और लू जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें