गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड में जवानों ने जोश और उत्साह के साथ कदम से कदम की ताल मिलाई। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधार रावत ने परेड की सलामी ली और राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर राज्यमंत्री सुधार रावत ने राष्ट्रध्वज फहराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हमे शोषणमुक्त एवं समतामूलक समाज की संरचना करनी होगी। परेड में नागरिक पुलिस, शस्त्र पुलिस, अभियोजन, महिला पुलिस, पीएसी, दंगा नियंत्रण, एक्शन मोबाइल दस्ता, एनसीसी और श्वान दस्ता शामिल रहे।
स्कूली बच्चों ने देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। डाली डांस अकादमी के कलाकारों के अलावा पैट्रियाट इंटर कॉलेज, सर सैय्यद कालेज, जानकी पब्लिक स्कूल, विवेकानंद इंटर कालेज, जीजीआईसी, सेंट लारेंस स्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
इस मौके पर डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी पवन कुमार, एएसपी रामकिशुन यादव समेत सभी सीओ, एसओ और पुलिस जवान मौजूद रहे।