बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू का एक नर्सिंगहोम में इलाज करते डाक्टर।
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ(उन्नाव)। भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर व नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले को सैनिटाइज व चूने का छिड़काव करने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू अचानक बेहोश होकर गिर गए।
सूचना पर एसडीएम अक्षत वर्मा ने आनन-फ ानन नागरिकों और पालिका कर्मियों के सहयोग से उन्हें एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद बताया कि अधिक गर्मी और दवाइयों की महक से चक्कर आ गया है। उपचार के बाद वह पालिका परिषद कार्यालय चले गए। संवाद