फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 52 करोड़ से हल होगी शहर के जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 5, 6
विज्ञापन

52 करोड़ साफ होंगे शहर के नाले और ड्रेनें
- जल निगम ने तैयार की कार्ययोजना, शासन से मांगा बजट
- सिंचाई विभाग ने ड्रेनों की सफाई के लिए मांगे 47.74 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहरवासियों को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर जल निगम ने कवायद शुरू की है। सर्वे के बाद प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करके अलग-अलग विभागों ने कार्ययोजना तैयार की है। इसमें जल निगम ने जहां नालों की सफाई व अन्य मरम्मत कार्य कराएगा। वहीं सिंचाई विभाग ड्रेनों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से राहत देगा।
नगर पालिका परिषद उन्नाव में 32 वार्ड हैं। यहां पर करीब 17 बड़े नाले हैं। इसके बाद भी जल निकासी की समस्या बनी रहती है। हर बारिश में यहां के लोग जलभराव की भीषण समस्या झेलते हैं। स्थिति यह रहती है कि डीएम आवास तक पानी भरा रहता है। अगली बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए अभी से निदान की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम ने सिंचाई, जल निगम व पालिका के अधिकारियों से प्रमुख जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वे कराया था। सर्वे के साथ इसकी जानकारी कराई थी कि जलभराव की समस्या दूर करने के लिए क्या प्रबंध किए जाएं। इस सर्वे रिपोर्ट के मिलने के बाद डीएम ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जलभराव को दूर करने की कार्ययोजना तैयार करें। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल निगम के परियोजना प्रबंधक ने 52 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इस धनराशि में नालों की सफाई कराने के साथ ही मरम्मत कराने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही नाले कहां पर ऊंचे हैं और कहां पर नीचे, कहां पर गहराई और चौड़ाई कम है। पानी निकासी के लिए और क्या, क्या प्रबंध होने चाहिए इन सभी को शामिल करते हुए कार्ययोजना तैयार की है। एक्सईएन जल निगम द्वारा खान गैरेज पुलिया से सिटी जेल ड्रेन जंक्शन प्वाइंट तक नाले की सफाई के लिए भी प्रस्ताव दिया गया है। इसके पूर्ण होने से पीडी नगर इलाके में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके बाद बजट मंजूरी के लिए शासन को कार्ययोजना भेजी गई।

सिंचाई विभाग कराएगा जेल ड्रेन की सफाई
एक्सईएन शारदा नहर ने सिटी जेल ड्रेन की सफाई कराने के लिए 47.74 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा है। जेल ड्रेन एवं शेखपुर नाले के जंक्शन प्वाइंट से आगे पूरे ड्रेन की सफाई कराए जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सिंचाई और जल निगम ने कार्ययोजना तैयार करके शासन से बजट की मांग की। बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। ताकि अगली बारिश में शहरवासियों को जलभराव से न जूझना पड़े। - अपूर्वा दुबे, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें