फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गोशालाओं में नहीं मिले मवेशियों को ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19, 20
विज्ञापन

गोशालाओं में नहीं मिले मवेशियों को ठंड से बचाने के इंतजाम
- नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी ने ब्लाॅक की सहरावां और मंगतखेड़ा अस्थायी गोशालाओं का निरीक्षण किया। यहां पर संरक्षित मवेशियों को ठंड से बचाव की व्यवस्था पर्याप्त नहीं मिली। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई।
बुधवार दोपहर नोडल अधिकारी शिरीष चंद्र वर्मा, सीडीओ ऋषिराज के साथ सहरावां और मंगतखेड़ा गोशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। सहरावां में बिजली व्यवस्था नहीं होने पर जल्द व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। यहां पर 158 के सापेक्ष 170 गोवंश संरक्षित मिले।
विज्ञापन

मंगतखेड़ा गोशाला में नोडल अधिकारी ने गाय को पूड़ी खिलाई और ठंड से बचाव, पानी और भूसा भंडारण की व्यवस्था देखी। अलाव न जलने पर नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन अलाव जलाने के साथ तिरपाल और टाट के बोरों की झूल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मंगतखेड़ा प्रधान मनोज दुबे ने नोडल अधिकारी से गोशाला में चाहरदिवारी निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान एसडीएम अजीत जायसवाल, बीडीओ डा. संतोष श्रीवास्तव, लेखपाल विक्रांत, वीडीओ ओम प्रकाश पटेल, रोजगार सेवक विनायक, दिनेश पटेल आदि रहे।
मौरावां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक हिलौली के गांव तिसंधा गोशाला पहुंचे नोडल अधिकारी को मौके पर 85 मवेशी संरक्षित मिले। यहां पर नैपियर हरी घास को नियमित रूप से मवेशियों को चारे के साथ देने की बात कही। वहीं प्रधान तथा सचिव को गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां पर वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम सहित सरकारी भवनों के हुए कायाकल्प का जायजा लिया।
सचिवों को निर्देश दिया कि गोशालाओं का रखरखाव विशेष प्राथमिकता से करें। एडीओ पंचायत रविकुमार शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव, प्रधान सौरभ सिंह, सचिव विवेक सिंह, धीरेंद्र कुमार यादव, महेश सोनी आदि मौजूद रहे।
पुरवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार नोडल अधिकारी ने मिर्जापुर सुम्हारी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर मवेशी भूसा खाते मिले। नोडल अधिकारी ने बीडीओ डा. संतोष श्रीवास्तव को वर्मी कंपोस्ट के गड्ढे में केचुएं डलवाने के निर्देश दिए। दरेहटा गोशाला में लगी टिन शेड को अच्छा बताया। मिर्जापुर सुम्हारी गोशाला में एक गोवंश के पैर में घाव देखकर पशु चिकित्साधिकारी को इलाज करने के निर्देश दिए।

आवारा मवेशियों को खदेड़कर किसानों ने गोशाला में किया बंद
सफीपुर। मियागंज ब्लॉक के गांव मवई ब्रम्हनान में आवारा मवेशियों को संरक्षित करने के लिए 55 पशुओं की क्षमता वाली एक गोशाला संचालित है। क्षमता कम होने के कारण मवेशी आवारा धूम रहे हैं। इन्हें संरक्षित कराने के लिए किसानों ने बीडीओ सूर्यमणि से मांग की थी। सुनवाई न होने पर किसानों ने 200 मवेशियों को खदेड़कर गोशाला में ले जाकर बंद कर दिया। सूचना पर देर शाम पहुंचे पंचायत सचिव ने पशुओं को दूसरी गोशाला में भिजवाने का आश्वासन दिया। हालांकि किसानों ने दोबारा खोले जाने के भय से रात भर गोशाला के बाहर पहरा दिया। किसान विमलेश गौड़, पवन कुमार, ब्रजेश कुमार, धर्मानंद, सतीश कुमार, प्रकाशचंद्र व चमन कुमार आदि ने बताया कि ठंड में मवेशियों से फसल बचाने को खेतों में ही रात गुजारनी पड़ रही थी। इसलिए मवेशियों को गोशाला में बंद कर दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि मवेशियों को अन्य गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बरातशाला में बंद किए गए मवेशियों को शाहगंज की गोशाला में भेज दिया गया। बीडीओ मुनेश चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत इस्माइलपुर नौगवां के मजरा पंडितखेड़ा व बरधाई के बरातशाला में किसानों द्वारा बंद किए गए मवेशियों को शाहगंज गोशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें