फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे में घुसी कार

विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर सिंगरोसी मोड़ के पास सड़क किनारे लगे खंबे में घुसी कार व जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
फोटो-24
विज्ञापन

तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे में घुसी कार
- नशे की हालत में मिला चालक, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। तेज रफ्तार कार के चालक ने नशे की हालत में तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे में घुस गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर सदर कोतवाली के सिंगरोसी मोड़ के पास शुक्लागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने पहले पैदल जा रहे चंपाहरण गांव निवासी हासिफ (35) को टक्कर मारी। इसके बाद आगे चल रहे एबीनगर निवासी स्कूटी सवार नरेंद्र बाजपेई (28) और आवास विकास कालोनी राजेपुर निवासी साइकिल सवार पुतान सैनी (48) को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार चालक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जाकर भिड़ गया। राहगीरों ने चालक को उतारा। वह नशे में धुत था। इसलिए नाम, पता नहीं बता सका। मगरवारा चौकी के सिपाही नरेंद्र कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने के साथ चालक को कोतवाली लाया। घायलों में हासिफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि चालक नशे की हालत में है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। नशा कम होने के बाद ही जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें