फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चौराहों और मार्गों के अतिक्रमण पर गरजा पालिका का बुलडोजर

Fri, 22 Aug 2025 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 37- बड़ा चौराहा पर अतिक्रमण गिरवाती नगर पालिका की टीम। स्रोत:नगर पालिका
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। बड़ा चौराहा से लेकर छोटा चौराहे तक सड़क किनारे की 35 से अधिक दुकानें हटवाईं गईं। कई लोगों ने अपनी दुकानें खुद हटा लीं। ईओ ने दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम समस्या बनी रहती है। खासकर शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा से लेकर गांधी नगर तिराहा तक। इससे जाम की समस्या से निपटने के लिए गुरुवार को ईओ संजय गौतम के नेतृत्व में नगर पालिका टीम शाम सात बजे बड़ा चौराहा पहुंची। यहां से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद छोटा चौराहा तक 35 से अधिक दुकानें हटवाईं। अभियान के चलते अधिकांश दुकानदारों ने अपना अस्थायी अतिक्रमण खुद ही हटा लिया था। वहीं पक्की दुकान वाले व्यापारियों के अस्थायी अतिक्रमण हटवाकर दोबारा काबिज होने पर चालान की चेतावनी भी दी गई है। ईओ संजय गौतम ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा। दोबारा अगर किसी का कब्जा मिल गया तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें