फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जर्जर इमारतों पर पालिका की कार्रवाई ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
= 32 वार्डों में 124 इमारतें अति जर्जर, एक पर हो सकी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के 32 वार्डों में 124 जर्जर इमारतें लोगों के लिए बड़ा खतरा बनी हैं। इनमें से 63 इमारतें अति जर्जर हालत में और शहर के भीड़ वाले स्थानों व बाजारों के आसपास हैं। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन पिछले महीने शहर की केवल एक जर्जर इमारत पर कार्रवाई कर पाया है।
नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई केवल किसी हादसे के बाद ही दिखाई देती है। कुछ दिन की सक्रियता के बाद मामला फिर ठंडा पड़ जाता है। करीब 10 अति जर्जर इमारतें शहर के व्यस्त सदर बाजार में हैं। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका ने करीब चार महीने पहले जर्जर इमारतों को चिह्नित किया था। उनके गृहस्वामियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। भवनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें गिराने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले 27 सितंबर को बारिश के दौरान धवन रोड पर एक 90 साल पुराने मकान का छज्जा गिर गया था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और नगर पालिका के ईओ राम आसरे कमल ने मौके पर निरीक्षण किया था। इसके बावजूद अब तक इन इमारतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ईओ राम आसरे कमल ने बताया कि स्थिति का जायजा लेकर गृहस्वामियों को दोबारा नोटिस भेजे जाएंगे, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पिछले महीने, मोहल्ला शाहगंज में खतरा बना एक जर्जर मकान गिरवाया भी गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें