फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलवामा के ईट-भट्ठे में पांच माह काम कर रहा था मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हाथों जान गंवाने वाले असोहा थानाक्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी मुकेश रावत (39) कश्मीर के पुलवामा जिले के तुमची नौपोरा इलाके में एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने पांच महीने पहले गया था। श्रमिक की मौत से पत्नी कुसमा, पिता गंगाप्रसाद ,भाई रामविलास, हरिराम और बच्चों में निशा, पंकज और खुशी बेहाल हैं। सभी शव के गांव पहुंचने का का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाई हरिराम ने बताया कि मुकेश 15 साल से उसी ईंट-भट्ठे पर काम कर रहा था। उसके साथ रिश्तेदार और क्षेत्र के भी अन्य लोग हैं। जून में वह घर आया था। एक सप्ताह रुकने के बाद लौट था। 20 नवंबर को घर आना था। करवा चौथ और दीपावली के लिए उसने पत्नी से रुपये भेजने की बात कही थी। रविवार सुबह उसने पत्नी से फोन पर बात की और दोपहर में खाते में कुछ रुपये भेजने को कहा था।
पत्नी कुसमा ने बिलखते हुए बताया कि पति मुकेश से सुबह करीब दस बजे फोन पर बात हुई थी। बताया था कि वह काम ज्यादा होने से दिवाली पर घर नही आ पाएंगे। कमाई करने के बाद बीस नवंबर को घर आएंगे। पत्नी बिलखते हुए बताया कि फोन पर कहा था कि करवा चौथ में अपने लिए साड़ी और दबच्चों को दिवाली के लिए कपड़े खरीद लेना। लेकिन बात होने के करीब दो घंटे बाद ही उनकी हत्या की सूचना आ गई।
विज्ञापन

दो दिन बाद करवा चौथ का वृत होने से वह पति की लंबी उम्र के लिए वृत रखने की तैयारी कर रही थी। हर साल वह फोन पर पति की ऑनलाइन फोटो देखकर अपना व्रत तोड़ती थी। उसे नहीं पता था कि जिस पति से वह बात कर रही है। कुछ देर बाद उसकी हत्या की सूचना आएगी। पति की मौत की सूचना आते ही वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें