फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के विरोध में उतरे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर हसनंगज में मुंसिफ कोर्ट (ग्राम न्यायालय) स्थापित करने का विरोध किया। बैठक के बाद डीएम और जिला जज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव ने कहा कि आठ माह में जिले में दो मुंसिफ कोर्ट स्थापित किए गए हैं। उन्होेंने इसे अधिवक्ताओं को बांटने वाली रणनीति बताया। मुंसिफ कोर्ट जिला मुख्यालय पर संचालित न कराए जाने तक लड़ाई जारी रखेंगे। महामंत्री जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि मुंसिफ कोर्ट के बजाए राज्य फोरम, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू व कमिश्नरी की शाखाएं स्थापित कराईं जाएं तो बेहतर होगा। बैठक के बाद जिला जल माउज बिन आसिम को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन दिया। इसके बाद डीएम रवींद्र कुमार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। अधिवक्ता मोहम्मद फजल करीम, शैलेश शर्मा, ज्योत्सना गोयल, दीप नारायण त्रिवेदी, गिरीश चंद्र मिश्र, कमलेश सिंह, सतीश शुक्ल, महेंद्र सिंह, सिद्धांत अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें