फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से मोटर मिस्त्री की पत्नी सहित मौत

Sat, 11 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार मोटर मिस्त्री की पत्नी सहित मौत हो गई। पति-पत्नी खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करके वापस घर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। पुत्र ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी मोटर मिस्त्री संतोष कुमार शर्मा (45) शनिवार को पत्नी उर्मिला देवी (38) को बाइक से गांव सकवाई स्थित खाटू श्याम मंदिर में रोज की तरह दर्शन करने के बाद वापस जा रहे थे। संतोष ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। बरेली-इटावा हाईवे पर मंदिर से कुछ दूर बेवर की ओर से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। संतोष व उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। एंबुलेंस से दंपती को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां डॉ. सनी मिश्रा ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। पुत्र शिवा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मोटर मिस्त्री ने 24 फरवरी को इकलौती बेटी की शादी की थी। दंपती की मौत से दोनों पुत्रों का हाल बेहाल हो गया। मोहल्ले के लोग परिजनों को ढांढस बंधा कर काबू करने का प्रयास कर रहे थे। मोटर मिस्त्री संतोष कुमार शर्मा ने गत 24 फरवरी को बेटी शीतल की फिरोजाबाद निवासी युवक के साथ शादी की थी। बेटी की शादी के बाद से पति-पत्नी जिम्मेदारी पूरी होने पर पूजा-पाठ में लगे रहते थे। शनिवार को माता-पिता की मौत की जानकारी होने पर पुत्र शिवा व सूरज ताऊ गुड्डू के साथ मौके पर पहुंचे संतोष परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। बड़ा बेटा शिवा उसके काम में हाथ बंटाता था। वह बीएससी की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। जबकि सूरज अभी कक्षा 11 में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें