बांगरमऊ। नगर के एक मोहल्ले में बुधवार देर शाम दबंगों ने महिला से छेड़छाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को पीट दिया। पीड़िता का आरोप पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने एसपी को तहरीर दी। बताया कि बुधवार देर शाम वह घर के बाहर टहल रही थी। तभी घर के पास पहले से घात लगाए बैठे युवक ने अपने साथी के साथ पकड़ लिया और घर के अंदर खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीटा और दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस को तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वसन दिया है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है।