फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोहित बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पुरवा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31-जिलाध्यक्ष के साथ ब्लाक कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारी। स्रोत: संगठन।
विज्ञापन

-जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ मनोनयन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मिर्रीकला पुरवा की इकाई का गठन संगठन के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। सर्व सम्मति से मोहित गुप्ता को अध्यक्ष, सूरज सिंह को महामंत्री, धर्मेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, ललित कुमार को उपाध्यक्ष, शिवराज सोनी को संगठन मंत्री और मनोज गुप्ता को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले और हर कस्बे में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का संगठन बना हुआ है, जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न दोहन शोषण में कमी आई है और सरकार से निरंतर संघर्षों और प्रयासों के कारण छह सालों में कई मांगें भी पूरी हुई हैं। इसमें दस लाख का दुर्घटना बीमा, व्यापारियों को पेंशन, आयकर छूट तीन लाख से बढ़कर 12 लाख, छोटे कारोबार के लिए पांच लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड और 3000 रुपये एक मुफ्त वार्षिक शुल्क देकर संपूर्ण भारत में 200 बार टोल से आ जा सकते हैं। इस दौरान जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, जिला सचिव संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें