रालोद अध्यक्ष बुधवार को तकिया मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजीत सिंह ने कहा कि मोदी ने झूठे वादे कर केंद्र में सरकार तो बना ली लेकिन किसानों के साथ धोखा किया है। काम किया है तो केवल विदेश घूमने का। नोटेबंदी कर किसानों, व्यापारियों, उद्योग-धंधों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी झूठे वादे बंद करो ढाई साल पहले के वादे पूरे करो। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने बाप का नहीं हो सका वह आपका कैसे हो सकता है। सपा सरकार में सरकारी नौकरियों के रेट फि क्स थे। इस सरकार में केवल परिवारवाद को बढ़ाया गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बहनजी का धंधा दूसरा है। वह राजनीति नहीं करती हैं केवल पैसा कमाती हैं। इसलिए जनता बदलाव चाहती है। घोषणा की कि सूबे में रालोद की सरकार बनने पर सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।