फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में एक भी ग्रामीण नहीं

विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान स्ट्रेचर पर झुलसे युवक को इलाज को ले जाते दमकल कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड व अग्निशमन दल की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने व ग्रामीणाें को जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। गांव के एक भी सदस्य की मौजूदगी न होने पर सीएफओ ने कर्मियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

गौरा-कठेरवा मार्ग से गुजरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पेट्रोलियम कंपनी) के बरौनी-कानपुर पाइप लाइन चैनेज के 46 किमी. के प्वाइंट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डेमो के तौर पर दमकल ने आग लगने के दौरान उसे पलक झपकते ही बुझाया। बीकेपीएल कंपनी के मुख्य प्रचालन प्रबंधक रोहित बघेल ने बताया कि पाइपलाइन और उसमें उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देने, दुष्परिणाम की जानकारी देने, पाइपलाइन लीक होने के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
सीएफओ रमेश कुमार ने प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन मे टीम पर नाराजगी जताई। स्पष्ट शब्दों में मॉक ड्रिल फ्लॉप होने की बात कही। टीम के सदस्यों से कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों मे लगी आग बुझाते समय जीरो से 22 डिग्री के तापमान में पेट्रोल अत्यधिक ज्वलनशील हो जाता है। ऐसे में 45 डिग्री का एंगल बनाकर ऑपरेशन करना होता है। मॉक ड्रिल में ऐसा कुछ नहीं किया गया। फायर सेफ्टी यूनिफार्म के बिना आग बुझाने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें