फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विधायक ने बदहाल बिजली व्यवस्था पर विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) पर भाजपा कार्यकर्ताओं का फोन न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्सईएन का ट्रांसफर कराने की मांग की।
विज्ञापन

भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी विधानसभा के दुबेपुर, पंसारी, महाई, भैंसई कोयल, श्रीपतपुर गांवों की बिजली व्यवस्था बहुत ही खराब है। इस समय धान की फसल को पानी की आवश्यकता है लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं। 24 घंटे में मात्र पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है। उस पर भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से किसान जूझ रहे हैं।
बताया कि पिछले साल विधानसभा सत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रश्न किया था। इसके जवाब में एक विद्युत उपकेंद्र व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पुरवा उपकेंद्र के अधिशाषी अभियंता उनके कार्यकर्ताओं का फोन तक नहीं उठाते। इसलिए उनका स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें