फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पुत्र ने पास की आईएएस परीक्षा

Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पिता विधायक उदयराज यादव व मां फूलमती के साथ मनीष यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा विधायक के बेटे मनीष यादव ने आईएएस की परीक्षा पास करके जिले का मान बढ़ाया है। मनीष ने इस सफलता को माता-पिता के आशीर्वाद और संस्कार का नतीजा बताया।
विज्ञापन


पुरवा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत लऊवा के मजरा कुटीखेड़ा निवासी  उदयराज यादव के बेटे मनीष यादव ने गाजियाबाद के अजय कुमार गोयल इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। उन्होंने आईएएस की पढ़ाई जारी रखी।

सोमवार को आए रिजल्ट में उन्होंने 338वीं रैंक हासिल की है। पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के सवाल पर मनीष ने कहा कि पिता राजनीति के माध्यम से जनसेवा कर रहे हैं। वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करेंगे। बेटे के आईएएस में चयन होने पर  मां फूलमती यादव और परिवार के लोगों में उल्लास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें