फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा अभियान की समीक्षा

विज्ञापन
डायट परिसर में मिशन प्रेरणा के तहत आयोजित बैठक में बोलते बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। डायट सभागार में प्राचार्य की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित मिशन प्रेरणा अभियान की समीक्षा हुई। कहा गया कि प्रेरणा लक्ष्य और ई पाठशाला पर अच्छे से काम करें। ताकि हर माह के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य प्रेम प्रकाश मौर्य ने कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि बीईओ व एआरपी (एकेडमिक) बिंदुवार इस अभियान पर काम करें। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि हर माह की कार्य योजना तैयार की जाए। एआरपी विद्यालयों का निरीक्षण करें। उसकी रिपोर्ट रोजाना दी जाए। अच्छा काम करने बिछिया, असोहा व नगर क्षेत्र के बीईओ ने अपने उत्कृष्ट कार्य साझा किए। बीईओ मुख्यालय अजीत कुमार निगम, स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों में अखिलेश शुक्ला, डॉ. रचना सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें