फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लापता किशोरी पांच माह बाद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने सौसीनखेड़ा निवासी युवक पर दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। पांच महीने से लापता किशोरी को पुलिस ने कानपुर से बिहार प्रांत निवासी युवक के साथ खोज लिया। किशोरी के पिता ने सौसीनखेड़ा निवासी युवक पर बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों अलग-अलग फैक्टरियों में काम करते थे।
फतेहपुर जिले के गांव निवासी 16 साल की किशोरी बंथर स्थित एक फैक्टरी में रहती थी। 10 मार्च को वह लापता हो गई थी। पिता ने शैलेंद्र पर बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को बिहार प्रांत के थाना विजयीगंज के गांव गोपालगंज निवासी नौशाद के साथ कानपुर से खोज लिया। अभी तक की जांच में पता चला कि किशोरी के पिता ने जिस शैलेंद्र नाम के युवक पर रिपोर्ट दर्ज वह इस घटना शामिल ही नहीं है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। दूसरा युवक अपहरण की घटना में शामिल था या नहीं विवेचना में सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें