बड़ा चौराहा पर लगी शंकर जी मूर्ति को बीते दिनों रात में अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया था। विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नई मूर्ति रखवाए जाने की मांग की थी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने खंडित मूर्ति हटवाकर नई शंकर जी की मूर्ति रखवाने का वादा किया था। रविवार को कानपुर से मूर्ति मंगवाकर चौराहे पर स्थापित कराई गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि 8 दिसंबर को मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान मूर्ति का रंग रोगन होने के साथ ही वह व्यवस्थित कर दी जाएगी। उसके बाद अनावरण किया जाएगा।