उन्नाव-शुक्लागंज फोर लेन मार्ग पर शहर के कानपुर टेंपो स्टैंड से आर्दश नगर मोहल्ला तक बाई ओर का 500 मीटर नाला 30 लाख की लागत से बनाया गया था। पीडब्ल्यूडी ने भुगतान से पहले निर्माण की गुणवत्ता जांची तो वह मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एपी सिंह की रिपोर्ट पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने गुणवत्ताहीन नाले को तोड़कर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए। रविवार को एक्सईएन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से नाले को तोड़ दिया गया। एक्सईएन ने बताया कि करीब 350 मीटर नाला तोड़ा जा चुका है और इसी नाले का बाकी बचा 150 मीटर हिस्सा मंगलवार को तोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फोर लेन मार्ग व इससे जुड़े अन्य निर्माण की गहन जांच कराई जा रही है जहां कही भी गड़बड़ी मिली उसे तोड़ दिया जाएगा और दोबारा मानक अनुसार निर्माण कराने पर ही भुगतान किया जाएगा।