जिले के विभिन्न ब्लाकों में शुक्रवार को सपाइयों ने साइकिल चलाकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सफीपुर में राज्यमंत्री तो असोहा व बिछिया में विधायक ने साइकिल चलाई।
असोहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय विधायक उदयराज यादव ने जन संदेश साइकिल यात्रा के तहत दर्जनों गांवों में साइकिल से भ्रमण कर सपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। विधायक ने कालूखेड़ा कस्बे से साइकिल यात्रा शुरू की। यह यात्रा समाधा, मूक्तेमऊ,चंदन खेड़ा,सोहो,रामपुर,जबरेला, भवलिया,झब्बखेड़ा आदि दर्जनों गांवों में गई। इस दौरान बीतेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश यादव, जवाहर यादव, राजेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, नागेश्वर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता,प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। रैली का समापन ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत ने किया।
बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार विधायक उदयराज यादव ने मुख्यालय से साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा बिछिया, लहिया, तौरा होते हुए ब्लाक मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति रामप्रसाद यादव, राहुल पांडेय, अनुज यादव, सीताराम शुक्ला भी शामिल रहे।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार दस दिवसीय साइकिल यात्रा के छठवें दिन शुक्रवार को सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व विधायक सुधीर रावत ने ग्राम ब्रम्हना से साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा फत्तेपुर, जटपुरवा, नौबतपुर, महदीखेड़ा व जगदीशखेड़ा गांवों में गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुधीर रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल यात्राएं निकाली जा रही हैं।
यात्रा का विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार फौजी, कार्यक्रम संयोजक यशवंत सिंह, रत्नेश मिश्र ने ब्रम्हना चौराहे पर स्वागत किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान बाबूलाल, कुलदीप सिंह, सुनील रावत, पवन कुमार, अशोक बाजपेई, संजय कुशवाहा, प्रमोद सिंह, मनीषा सिंह, दुर्गेश पांडेय व अमित सिंह मौजूद रहे।
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कांटा गुलजारपुर से साइकिल यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ सपा नेता खलील खां के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली ग्राम झरतेरा, मवई घनश्याम, दीनाखेड़ा लक्ष्मीखेड़ा होते हुए देर शाम वापस कांटा गुलजारपुर में समाप्त हुई। इस मौके पर परवेज, जब्बार खां, दानिश खां, रामबाबू चौरसिया, राणा यादव, इकबाल खां व फखरुद्दीन खां मौजूद रहे।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सपा की साइकिल संदेश यात्रा के छठवें दिन सपा कार्यकर्ताओं ने कटरी इलाके के ग्राम बेहटाकच्छ, देवीदीनपुरवा, कुशराजपुर, गपचियापुर सहित आधा दर्जन गांवों में साइकिल रैली निकाल कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिर्नाइं। साइकिल रैली को सपा विधानसभा अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति विवेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव, सोबरन सिंह यादव, शिवबालक सिंह, गुड्डू प्रधान एवं सुनील दीक्षित समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।