फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने लॉकडाउन में दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम व एसपी से जानकारी लेती प्रभारीमंत्री कमलरानी वरूण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री कमलरानी वरुण ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन पहुंचकर लॉकडाउन में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। पूरे समय वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ही बैठी रहीं और पुलिस, प्रशासन द्वारा दी जा रही जानकारी को ही सब सही मानकर बैठक करते हुए वापस लौट गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री कमलरानी को डीएम रवींद्र कुमार ने प्रशासन द्वारा जिले में आपदा प्रबंधन से संबंधित की गई तैयारियों एवं आम जनमानस को अबतक उपलब्ध कराई गई सहूलियतों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट/लेखपालों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम/बीडीओ के जरिए निगरानी कराई जा रही है। डीएम ने प्रभारीमंत्री के सामने दावा किया कि जिले में लगभग दस हजार खाने के पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी, उम्मीदों का शहर जैसे चिह्नित स्थलों पर खाने के पैकेट वितरण किए जा रहे हैं। जिसकी सूचना प्रतिदिन लेखपालों के माध्यम से संकलित कराई जा रही है।
खाद्यान वितरण में अनियमितता पाए जाने पर 12 कोटेदारों के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि डीएम ने कोटे की दुकानों पर लगाए गए पर्यवेक्षण अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की जानकारी नहीं दी। वहीं पाए गए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोगों की भी कोरोना वायरस से संबंधित सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। संक्रमित व्यक्ति और उसके नजदीकी लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है। मंत्री यहां पर उपस्थित अधिकारियों को खाद्यान्न सामग्री, होम डिलीवरी सहित आवश्यक सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की घुट्टी देकर चली गईं। इस दौरान एसपी विक्रांतवीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें