फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी गांधी को 96वें जन्मदिन पर दी बधाई

Fri, 02 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंतनगर। जिले में मिनी गांधी के नाम से मशहूर वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भगवंतनगर से सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद को उनके 96वें जन्मदिन पर लोगों ने माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर वयोवृद्ध नेता ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


बीघापुर तहसील के झगरपुर निवासी वयोवृद्ध नेता भगवती सिंह विशारद जी 1957, 1967, 1969, 1974, 1980, 1985 और 1991 में कांग्रेस से विधायक रहे। साइकिल से क्षेत्र का दौरा करने वाले और जन समस्याओं के निराकरण के लिए कई किमी पैदल चलकर विकास कराने वाले वयोवृद्ध नेता को लोग आज छोटे बाबू कहते हैं।

क्षेत्र के आनंद सिंह, शिवनाथ सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी, अशोक, जंगबहादुर सिंह, सत्यदेव सिंह, सुंदर लाल बाजपेयी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। वह मौजूदा राजनीति और उसके तरीके से नाराज दिखे। उन्होंने रहीम की पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, जोड़े से फिर न जुड़े, जुड़े गांठ पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें