फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर लाखों की चोरी

Wed, 11 Nov 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। किसान के मकान में सेंध काटकर दाखिल हुए चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। आहट पाकर परिजनों की नींद खुली तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने पीछा भी किया, पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के काजीपुर बंगर गांव निवासी मुकेश तिवारी के मकान को चोरों ने मंगलवार रात निशाना बनाया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कमरे में दाखिल हुए चोर कमरे में रखे दो बक्से और एक अटैची उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे बहू वंदना ने खटपट सुनी तो उठकर कमरे में गई और चोरों को अटैची खींचते हुए देखा तो शोर मचाया।

शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और इधर-उधर तलाश शुरू की। इसी दौरान झाड़ी में छिपे तीन चोरो को भागते हुए देखा तो ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, पर अंधेरा होने से वह ग्रामीणों को चकमा देकर निकल गए। पीड़ित के मुताबिक बक्से में 25 हजार रुपये के अलावा करीब एक लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर रखे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें