शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास-विकास में बीती रात चोरों ने सिपाही के घर के ताले तोड़कर जेवर और नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने देखा तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सिपाही बुधवार रातघर लौटा तो कमरों का ताले टूटे हुए थे नकदी व जेवर गायब थे। सिपाही ने चोरी की तहरीर दी है।
हमीरपुर जिले के घोषियारी गांव निवासी सैय्याम लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात है। तीन साल पहले वह उन्नाव में तैनात रहा था। मंगलवार को सिपाही मां के बीमारी की सूचना मिलने पर परिवार सहित गांव गया हुआ था। इस दौरान बंद घर के ताले तोड़कर चोर 85 हजार रुपये व ढाईलाख रुपए के जेवर के अलावा अन्य सामान उठा ले गए।
सिपाही जब घर आया तो अंदर ा हाल देख कर उसके होश उड़ गए। सिपाही ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। मोहल्ले में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। चोर बंद घरों को ही अपना निशाना बना रहे हैं। एक दिन भी यदि कोई ताला डालकर चला जाता है तो दूसरे दिन उसके घर ताला टूटा मिल रहा है।
तीन दिनों यह दूसरी चोरी है। इसके पहले भी मोहल्ले में तीन घरों में चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा अभी तक नहीं कर पाई है।