फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोते समय पैर लगने से नाराज दो युवकों ने एक अधेड़ को इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कानपुर रेल बाजार का निवासी है और यहां दशहरा मेला में गुब्बारे निशानेबाजी का स्टाल लगाए था। मृतक के फुफेरे भाई ने साउंड सर्विस में काम करने वाले दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कानपुर के रेल बाजार मोहल्ला निवासी वीरेंद्र बेड़िया उर्फ लंबू नट (52) मेलों में गुब्बारा निशानेबाजी का स्टाल लगाता है। मंगलवार को उन्नाव में दशहरा मेला में वह अपने फुफेरे भाई गब्बू निवासी चिश्तीनगर रामादेवी के साथ स्टाल लगाए था।


मेला समाप्त होने के बाद रात में वह रामलीला मैदान साकेत धाम में स्टेज पर बिस्तर लगाकर सो गया था। देर रात करीब दो बजे वह उठा तो नीचे सो रहे लाइट व साउंड सर्विस कर्मी अंकित साहू निवासी सुभाष नगर उन्नाव और चमन सिंह निवासी आदर्श नगर पर उसके पैर पड़ गए।
विज्ञापन




 सोते समय अचानक पैर लगने से दोनों की नींद खुल गई। गुस्से में दोनों ने पीटना शुरू कर दिया। इतनी पिटाई की वह बेदम होकर जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर पास में ही दुकान लगाने वाले मैनपुरी निवासी सोनू और बहराइच निवासी निहाल पहुंचे तो हमलावर भाग गए।


 इसके बाद सोनू ने घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक के फुफेरे भाई गब्बू ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों समेत कई दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि मृतक के भाई गब्बू की तहरीर पर चमन सिंह और अंकित साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें