फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पाॅलिटेक्निक के दीक्षांत समारोह में मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। डीह और दही चौकी पाॅलिटेक्निक में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 2024 में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छत्राओं को सम्मानित किया गया और डिप्लोमा दिए गए।
विज्ञापन

दही चौकी स्थित पॉलिटेक्निक में आयोजित दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वर्ष 2024 की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिह्न और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा 76 छात्र-छत्राओं को डिप्लोमा दिए गए। प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि ये सभी निश्चित ही भविष्य में बहुत अच्छे इंजीनियर बनेंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र कभी बेरोजगार नहीं रहेंगे, यह शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में बहुत सहायक है। वहीं, डीह स्थित पॉलिटेक्निक में सिविल अभियंत्रण में नैंसी पटेल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण में निकिता यादव और यांत्रिक में निशा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। इस पर सदर विधायक ने तीनों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कल्पना गौर, शिवम, पंकज भटनागर, संजय कुमार श्रीवास्तव, राना विक्रम प्रताप सिंह, हेम दुर्गा पाल, वैभव किशोर, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की छात्रा काजल विमल 80.48 फीसदी अंक हासिल कर पहले नंबर स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि यह सब शिक्षकों का मार्गदर्शन से ही संभव हो सका।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 78.67 फीसदी अंक हासिल करने वाले आर्यन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लगन से पढ़ाई की। इससे अब उन्हें एक अच्छी नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें