फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 24 घंटे में गिरा चार डिग्री पारा, न्यूनतम तापमान 6.4

विज्ञापन
फोटो-21- सफीपुर-मियागज मार्ग पर छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। दिसंबर माह के अंत में लगातार ठंड बढ़ रही है। कोहरे का भी कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारे में चार और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 21 से घटकर 18 और न्यूनतम 10 से घटकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं का रुख बदलकर उत्तर पूर्वी हो गया है। हवा की औसत गति चार किलोमीटर प्रति घंटा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में नमी के कारण धुंध और ऊंचे बादलों के साथ कोहरा बना रहेगा। घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है।

उधर, डीएम गौरांग राठी ने शुक्रवार रात रैन बसेरों का निरीक्षण किया। गुरुद्वारा चौराहा, रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। ईओ से कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें