फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 46 डिग्री के पार

Mon, 08 May 2017 12:04 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
भीषण गर्मी में अपने बचाव के लिए मुंह ढककर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने रविवार को लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय पारा 46 डिग्री के पार था। ोग भीषण गरमी और गर्म हवा के थपेड़ों से बिलबिला उठे।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने आम जनजीवन को प्रभावित है। सुबह दस बजे से गरमी ने कहर बरपाना शुरू किया तो दोपहर एक बजे पारा 46 डिग्री चढ़ गया।
भीषण गर्मी ने रविवार को लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।

दोपहर होते पारा 46.2 डिग्री पहुंच गया। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। रविवार की छुट्टी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। जो लोग जरूरी काम से निकले भी वह धूप से बचाव के उपाय किए नजर आए। महिलाएं चेहरे पर कपड़ा लपेटे नजर्र आइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए। भीषण गरमी का ही नतीजा रहा कि सुबह 11 बजे ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा छा गया। बाजारों में शाम छह बजे के बाद ही रौनक नजर आई।

गरमी से बचाव के टिप्स
फुल आस्तीन कपड़े पहनें
सर और चेहरा ढक कर चलें
पानी पीने के बाद ही घर से निकलें
एसी कूलर रूम से सीधे धूप में न जाएं
धूप से आकर तुरंत पानी कोल्ड ड्रिंक न पिएं


लू व डायरिया के लक्षण
बार-बार प्यास लगना, तेज सर दर्द होना, कमजोरी लगना
चक्कर आना, आखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना,पतले दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में
जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पड़ना, ब्लड प्रेशर लो होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें