फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमू के लेट होने से यात्रियों ने हंगामा

Sun, 29 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पुल बायां किनारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आने वाले दो एलकेएम मेमू पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से झुल्लाए दैनिक यात्रियों संग अन्य यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया।
विज्ञापन



बताया कि यात्रियों द्वारा ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए स्टेशन अधीक्षक से जानकारी की जा रही थी, लेकिन स्टेशन अधीक्षक के झिड़क देने पर बात बिगड़ गई और यात्रियों ने नाराजगी जताई।


 
गंगाघाट के रहने वाले नवल किशोर, संजय, कोमल, वीरु, प्रदीप त्रिपाठी सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि उन्हें काम करने के लिए रोजाना लखनऊ जाना होता है। इसके चलते वह सुबह 8.50 बजे लखनऊ की ओर जाने वाली तीन एलकेएम से जाते हैं, जो 10 बजे तक नहीं आई।
विज्ञापन



ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए यात्री स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में जाकर जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन एसएस द्वारा सटीक जानकारी नहीं दी गईं। इस कारण यात्री भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।


वहीं सूचना पाकर मौके पर जीआरपी पहुंची, जिन्होंने यात्रियों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद एक एक्सप्रेस ट्रेन अचानक स्टेशन पर रूकी तो कई यात्री उस पर रवाना होकर अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन

................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें