उन्नाव। मास्टर ट्रेनरों को दूसरे दिन के प्रशिक्षण में ईवीएम संचालन की बारीकियां बताई गईं। कंट्रोल व बैलट यूनिट के साथ वीवीपैट को भी देखा।
विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 131 मास्टर ट्रेनर पहुंचे। इस दौरान सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामबहल एवं सहायक अभियंता आरईडी जय सिंह ने कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट को चलाकर दिखाया। इसके बाद मास्टर ट्रेनरों का टेस्ट भी लिया गया।
डीएम गौरांग राठी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। जरा सी लापरवाही चुनाव में बाधा डाल सकती है।
-
डीएम ने देखे बूथ, एडीएम ने वेयरहाउस में पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
डीएम गौरांग राठी ने सिकंदरपुर सरोसी के प्राथमिक विद्यालय चिलौला, मदरसा दारुल उलूम, जेर खिड़की व प्राथमिक विद्यालय शेखवारा कें बूथो का निरीक्षण किया। वहीं दही चौकी वेयरहाउस में मतगणना होनी है। इसको देखते हुए वहां पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एडीएम नरेंद्र सिंह व एसडीएम सदर प्रज्ञा पांडेय ने संयुक्त रूप से वहां पर जाकर निरीक्षण किया।
-
तहसीलदार को बूथों में मिली पेयजल समस्या
बीघापुर। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ माया राय व थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने चिलौली बूथ का निरीक्षण किया। वहां पर पैदल गश्त की। साथ ही लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। तहसीलदार अरसला नाज ने गडरियाखेड़ा, कल्याणपुर, कीरतपुर, सुमेरपुर, ताजकपुर, जमीपुर, चौहाननखेड़ा, चिकंदरपुर का निरीक्षण किया। जिसमें पेयजल की समस्या मिली। इनमें से अधिकांश में सबमर्सिबल पंप की मोटरों में खराबी बताई गई। तहसीलदार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। (संवाद)