उन्नाव जिले में पुरानी बाजार मोहल्ले में बुधवार तड़के विवाहिता का शव घर में लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जांच के दौरान पुलिस को बेड से पत्र मिला। इसमें पति और नंदोई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी मोहित गुप्ता की पत्नी आराधना गुप्ता (27) का शव कमरे में दपट्टे के फंदे से लटका मिला। बेटी की मौत की सूचना पर कानपुर के महाराजपुर निवासी पिता राजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के बिंदकी निवासी दूसरी बेटी राखी को मोहल्ले में रहने वालों ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी। आराधना की शादी 2015 में की थी।
पति मोहित हलवाई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। तफ्तीश के दौरान मृतका के बेड पर पिता को लिखा गया पत्र मिला। उसमें लिखा है कि शराब पीने के बाद पति रोज मारता था। जिंदगी बर्बाद हो गई। अब हम जीना नहीं चाहते। पति को सजा दी जाए। उसकी पांच साल की बेटी इच्छा है।