उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवली क्षेत्र में विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति खेत गया था। वह लौटकर आया और शव लटका देखा तो हैरान रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ था।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव रैयामऊ निवासी अनमोल रैदास का नैंसी (25) से 16 जनवरी को विवाह हुआ था। बुधवार को पति से आपसी कहासुनी हुई थी। उसके बाद पति खेत गया था और सास-ससुर बाजार चले गए थे। शाम को जब सभी लौटकर आए तो देखा नैंसी का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा है।
पति के मुताबिक पत्नी को गुस्सा जल्दी आता था। इससे कभी-कभी विवाद होता रहता था। घटना की सूचना पर मृतका के पिता माखी थानाक्षेत्र के गांव रुपऊ निवासी घनश्याम परिजनों के साथ पहुंचे लेकिन उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।