फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 01 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घाटमपुर कानपुर नगर के जंहगीराबाद निवासी सुनील ने चार साल पहले अपनी बहन विनीता (28) की शादी अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव निवासी सुनील के साथ की थी। शुक्रवार रात विनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विनीता के भाई सुनील और सुशील ने बताया कि बहनोई सुनील ने शुक्रवार शाम 4 बजे बहन के जहर खाने की जानकारी दी। रात आठ बजे जब वह पहुंचा तो पता चला कि बहन विनीता की मौत हो गई। उसका शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस से दोनों भाई अन्य परिजनों के साथ बहनोई के घर पहुंचे। जहां पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों से पता चला कि ससुराल के लोगों ने पहले बहन को पीटा फिर जहर दे दिया। भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपयों के लिए बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे जहर देकर मार डाला। विनीता 16 अप्रैल को छोटे भाई सुशील की शादी में आई थी। आठ दिन बाद बहनोई सुनील उसे अपने साथ ले गया था। घर लाने के चार दिन बाद उसने बहन को मार डाला। पीड़ित भाइयों ने एसपी नेहा पांडेय को तहरीर देकर ससुरालीजनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी ने एसओ को घटना में कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें