फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दूसरी शादी करने जा रहे दीवान का पत्नी से हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। पीआरवी में तैनात दीवान द्वारा दूसरी शादी करने के मामले में पत्नी, दीवान और शादी करने जा रही युवती के बीच सुलह समझौता हो गया। प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थाना में तैनात दीवान पहली पत्नी को तलाक दिए बिना शुक्रवार को बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी करने की तैयारी में था। विवाह की रस्में शुरू होने से पहले ही सीतापुर जिला निवासी दीवान की पत्नी बालिग बेटे के साथ थाने पहुंच गई और शादी रुकवा दी। एसओ रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि दीवान और पत्नी ने आपस में समझौता होने के बाद पत्नी सीतापुर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें