फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार होगी शिफ्ट

Tue, 26 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
eeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उक्त निर्देश देते हुए बताया कि हाईवे पर ढाबा मालिकों, फैक्ट्री संचालकों ने अपनी सुविधा के हिसाब से डिवाइडर तोड़ कर कट बना लिए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पन्नालाल हाल में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल ने हाइवे पर लगने वाले अवैध कट की चर्चा की। कहा कि जिस ढाबा, फैक्ट्री/यूनिट आदि के सामने अवैध कट पाया जाएगा उसे ही प्रथम दृष्टया अवैध कट लगवाने का दोषी पाया जाएगा। हाइवे से मझरी गांव को जाने वाले मार्ग को ठीक कराने और चोक हुए नालों की सफाई कराने के अनुरोध पर डीएम ने इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया। डीएम को एक्सईएन जलनिगम ने बताया कि उन्नाव व शुक्लागंज में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट व नालों के डाइवर्जन का डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए फैक्ट्री के संचालक अपनी इकाई में आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन कर श्रम विभाग को अवगत कराएं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त सुनील कुमार ने बताया कि एकल मेज व्यवस्था के तहत आए सभी 32 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। बैठक में बताया गया कि चौड़ीकरण किए जा रहे उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर कट लगाने और जाम की समस्या को रोकने संबंधित अन्य समस्याओं पर 28 अप्रैल को पन्नालाल हाल में डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी उद्यमी, पीडब्लूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें