फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रडार पर कई और गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ के चकमीरापुर, किरमिदियापुर और प्रेमगंज में एचआईवी के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बांगरमऊ कस्बे के आसपास के और गांवाें में भी एचआईवी के मरीज मिल सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक अगर संक्रमित सिरिंज से एचआईवी का संक्रमण फैला है तो और मरीज भी सामने आ सकते हैं। साथ ही कस्बे के आसपास के गांवाें में एएनएम और आशा की मदद से लोगों को एचआईवी के लक्षण व बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।


एक माह में 38 एचआईवी पीड़ित मिलने के बाद सभी की नजर बांगरमऊ पर है। शासन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। बांगरमऊ क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की समय से पहचान करने पर भी जोर है। इससे कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार बांगरमऊ के किरमिदियापुर, चकमीरापुर और प्रेमगंज के अलावा आसपास के गांवों पर भी नजर रखी जा रही है। यहां के लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा कि आशंका होने पर आईसीटी सेंटर पर जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें