फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: घर में फंदे से लटका मिला व्यापारी का शव, घटना से परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव) में थाना क्षेत्र के कनिगांव निवासी कारोबारी का शव गुरुवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के अनुसार लॉकडाउन में व्यापार ठप होने से वह तनाव में था।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव निवासी मोहम्मद सज्जाद (22) पुत्र लालमोहम्मद खुद का पिकअप लोडर चलाने के साथ ही क्षेत्र की साप्ताहिक बाजारों में अनाज खरीदने व बेचने का काम करता था। मां मरजीना के अनुसार लॉकडाउन के चलते व्यापार ठप हो गया था। इससे वह तनाव में था।
बुधवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। सुबह उसका शव कमरे में पंखे में बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देख मां चीखी तो अन्य परिजन पहुंचे। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका अभी विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसीवन एसओ राजेश सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें