फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: धर्म बदलकर शादी करने का बना रहा था दबाव, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वह लोग जबरन उसकी बेटी को बहू कहकर बुलाने लगे हैं। वह लोग धर्म परिवर्तन करने और अपने धर्म के अनुसार न रहने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
धर्मांतरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में युवती को जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी करने की धमकी देने वाले दूसरे वर्ग के युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि 11 मई को मोहल्ला कस्बा टोला की रहने वाली महिला ने मोहल्ले में ही रहने वाले हसीन व उसके बेटे हसीब सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि हसीन, हसीब व अन्य लोग उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वह लोग जबरन उसकी बेटी को बहू कहकर बुलाने लगे हैं। वह लोग धर्म परिवर्तन करने और अपने धर्म के अनुसार न रहने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों में शामिल हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें