फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखी व फतेहपुर चौरासी को मिला सीएचसी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। फतहेपुर चौरासी व माखी स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद स्टाफ बढ़ाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। स्टाफ की तैनाती के बाद करीब 1.75 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल की भागदौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

माखी में करीब एक साल से सीएचसी का भवन बनकर तैनात है। लेकिन स्टाफ न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। अब स्टाफ की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। इससे आसपास के 20 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। वहीं, फतेहपुर चौरासी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित था। गंभीर बीमारी पर मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। लेकिन अब सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद स्टाफ बढ़ाने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। इस ब्लॉक व नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 1.25 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मानव संसाधन मंत्रालय से पदों का सृजन किया गया है। अब सीएचसी में पांच डॉक्टरों के साथ, सात स्टाफ नर्स, लैब टेकभनीशियन, स्वीपर, लिपिक व चालक की तैनाती के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें