फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकनपुर मेला जा रही बस पलटी, 35 श्रद्धालु घायल

Sun, 08 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जिले के शेरगढ़ थानाक्षेत्र के बैरमनगर से कानपुर देहात के मकनपुर मेला जा रहे श्रद्धालु शनिवार को बाराबंकी के देवा शरीफ में रुकने के बाद रविवार को कानपुर के मकनपुर के रवाना हुए। देर शाम करीब आठ बजे बस बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर बुड्डा गांव के पास पहुंची थी तभी चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को साइड देने के प्रयास किया। ट्रक चालक के साइट न देने से बस चालक ने गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर करीब दस फिट गहरे खड्ड में चली गई। इससे बस में सवार 35 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अधिक चोटे आने से डॉक्टरों ने नाजिर (35), हाजी शमशुद्दीन (70), मंजूर अली (40), शौकत खान (42), इकरार (36), नबीरजा (40), सलीम (35), ताहिर अली (35), मो. इसहाक (30), उस्मान (35), याकूब (20), आबिद अली (45) और मंसूर (42) को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें